घर पर हमले की खबर झूठी है, मैं और मेरा परिवार सुरक्षित है: बांग्लादेशी क्रिकेटर लिटन दास
बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच बांग्लादेशी क्रिकेटर लिटन दास ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, "मेरे घर पर हमले की खबर झूठी है। अफवाहों पर ध्यान ना दें।" उन्होंने आगे लिखा, "मैं और मेरा परिवार पूरी तरह से सुरक्षित है।" उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग अपने आसपास के संघर्ष को नियंत्रण करने में एक-दूसरे की मदद करेंगे।
read more at इंडिया टीवी


