गिनी में ईंधन डिपो में विस्फोट होने से कम-से-कम 13 लोगों की हुई मौत, 178 घायल
पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी की राजधानी कोनाक्री के मुख्य ईंधन डिपो में रविवार रात भीषण विस्फोट होने से कम-से-कम 13 लोगों की मौत हो गई और लगभग 178 लोग घायल हो गए। सरकार के अनुसार, मृतकों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। देश के रक्षा मंत्री बाचिर डायलो ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।
read more at भाषा


