दुनिया की सर्वाधिक ट्विस्टेड बिल्डिंग्स में से एक इमारत का चीन में हुआ अनावरण
दुनिया की सर्वाधिक ट्विस्टेड गगनचुंबी इमारतों में से एक 'डांस ऑफ लाइट' का हाल ही में चीन में अनावरण किया गया। आर्किटेक्चरल फर्म ऐडास द्वारा निर्मित 180 मीटर ऊंची इमारत के अगले हिस्से पर डबल-कर्व्ड सतह इस्तेमाल की गई है ताकि स्ट्रक्चर ट्विस्टेड दिखे। बकौल ऐडास, इमारत में हर मंज़िल पर 8.8° तक का 'ट्विस्टिंग ऐंगल' है।


