बिहार के कुढ़नी विधानसभा उप-चुनाव में बीजेपी ने दर्ज की जीत
बिहार के कुढ़नी विधानसभा उप-चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने जीत दर्ज की है। गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेडीयू उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह को 3,645 मतों के अंतर से हराया। कुढ़नी से आरजेडी विधायक अनिल साहनी को एलटीसी घोटाले में 3-साल जेल की सज़ा होने के बाद अयोग्य घोषित किया गया था जिसके बाद यह उप-चुनाव हुआ।
read more at हिन्दुस्तान


