न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के 6 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ रविवार से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के 6 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान नील ब्रैंड के अलावा बल्लेबाज़ एडवर्ड मूरे, बल्लेबाज़ रेनार्ड वैन टोन्डर, ऑल-राउंडर रुआन डी स्वार्ड्ट और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ क्लाइड फोर्टुइन का यह डेब्यू टेस्ट मैच है। वहीं, पेसर त्सेपो मोरेकी का भी यह पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच है।
read more at जनसत्ता


