Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

WTC के सभी संस्करण में 15 या उससे ज़्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने पंत

short by मनीष झा / on Thursday, 17 July, 2025
भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के सभी 4 संस्करणों में 15 या उससे ज़्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पंत ने डब्ल्यूटीसी के पहले संस्करण में 22 छक्के, दूसरे संस्करण और तीसरे संस्करण में 16-16 छक्के जड़े थे। चौथे संस्करण में पंत अब तक 15 छक्के लगा चुके हैं।