राजस्थान में बदमाशों ने की 7 वर्षीय छात्र को अगवा करने की कोशिश, भागकर थाने पहुंचा बच्चा
बूंदी (राजस्थान) में बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूल जा रहे 7 वर्षीय छात्र के अपहरण का प्रयास किया है। छात्र के मुताबिक, एक बदमाश ने उसे पकड़कर रुमाल में दवाई सुंघाने की कोशिश की जिससे बचने के लिए वह पास के थाने में भागकर पहुंच गया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
read more at Public


