Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब में 10वीं के छात्र ने घर के सामान से बनाई ई-बाइक, 25 किमी/घंटे है रफ्तार

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 15 November, 2024
भवानीगढ़ (पंजाब) में 10वीं कक्षा के छात्र नवजोत सिंह ने घर के सामान से बैटरी से चलने वाली मोटरसाइकल बनाई है जिसकी रफ्तार 25 किलोमीटर/घंटे है। उन्होंने बताया कि इसे बनाने में 2-सप्ताह का समय लगा और इसे ₹8,000 की लागत से डिज़ाइन किया गया है। बकौल नवजोत, वह ऐसी बाइक बनाना चाहते थे जिससे पर्यावरण को नुकसान न हो।