मोदी-अदाणी को लेकर सवाल पूछने पर सांसद संजय सिंह के घर पर हुई छापेमारी: 'आप'
ईडी द्वारा 'आप' सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी को लेकर पार्टी प्रवक्ता रीना गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी से जुड़े मुद्दे पर सवाल पूछने पर छापेमारी हुई है।" बकौल गुप्ता, केंद्रीय एजेंसियों को पहले भी कुछ नहीं मिला था और आज भी कुछ नहीं मिलेगा।
read more at ABP न्यूज़


