बिहार में उप-चुनाव का हुआ एलान, विधान परिषद की 1 सीट पर 12 मई को होगी वोटिंग
बिहार विधान परिषद की एक सीट पर उप-चुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है। भोजपुर-सह-बक्सर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र की सीट 16 नवंबर 2025 को जेडीयू नेता राधाचरण सेठ के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वह विधायक बन गए हैं। इस सीट पर मतदान 12 मई 2026 को कराया जाएगा जबकि मतगणना 14 मई 2026 को होगी।
read more at हिन्दुस्तान


