हरमनप्रीत ने आखिरी 2 मिनट में दागा विजयी गोल, भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक्स में जीत से की शुरुआत
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूज़ीलैंड को 3-2 से हराकर पेरिस ओलंपिक्स-2024 में जीत के साथ अभियान की शुरुआत की है। भारत की ओर से मनदीप सिंह, विवेक सागर प्रसाद और हरमनप्रीत सिंह ने क्रमश: 24वें, 34वें और 59वें मिनट में गोल दागा। न्यूज़ीलैंड ने 8वें मिनट में गोल दागकर बढ़त बनाई थी और दूसरा गोल 53वें मिनट में किया।
read more at Olympics


