Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स ने CJI व उनकी पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी; केस दर्ज

short by रौनक राज / on Friday, 13 September, 2024
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के ऐडमिन सिक्योरिटी ऑफिस से शिकायत मिली थी जिसमें गलत तथ्यों पर आधारित आपत्तिजनक ट्वीट व फेसबुक पोस्ट का ज़िक्र था।