Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इज़रायली सेना ने यमन में किया हमला, की हूती विद्रोहियों के वरिष्ठ नेता की हत्या की कोशिश

short by ऋषि राज / on Sunday, 15 June, 2025
इज़रायली मीडिया ने बताया है कि इज़रायली सेना ने यमन में हमला किया है जिसमें हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रमुख मोहम्मद अल-घमारी को निशाना बनाया गया है। यह हमला एक घर पर हुआ जहां हूती नेताओं की गुप्त बैठक चल रही थी। हमले के बाद कम-से-कम 10 शव मिले हैं और फिलहाल हूतियों ने कोई बयान जारी नहीं किया है।