'गुरुनानक' के रूप में वायरल हुआ आमिर खान का पोस्टर, ऐक्टर की टीम ने बताया AI-जेनरेटेड
अभिनेता आमिर खान का 'गुरुनानक' के रूप में एक पोस्टर वायरल हुआ है जिसको आमिर की टीम ने फेक व एआई-जेनरेटेड बताया है। दरअसल, एक यूट्यूब चैनल ने 'गुरुनानक' की बायोपिक का 'टीज़र' शेयर किया था जिसमें आमिर खान को मुख्य भूमिका में दिखाया गया। टीम ने कहा, "आमिर का ऐसे किसी प्रोजेक्ट से कोई संबंध नहीं है।"
read more at Hindustan Times


