भारत ने 9 माह में 1 करोड़ HPV वैक्सीन डोज़ का आंकड़ा किया पार; पीएम ने इसे बताया 'मील का पत्थर'
भारत ने 'राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान' शुरू होने के 9-महीने से भी कम समय में HPV वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक खुराकें दी हैं। इसके तहत, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 14-वर्षीय लड़कियों को HPV वैक्सीन की एक खुराक मुफ्त व स्वेच्छा से दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह निवारक स्वास्थ्य सेवा की दिशा में 'मील का पत्थर' है।"
read more at Tv9hindi


