Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

MP में मिला गर्भपात किट का ज़खीरा, छापेमारी में 10000 से ज़्यादा किट बरामद

short by / on Friday, 25 September, 2026
मध्य प्रदेश के इंदौर में औषधि नियंत्रक विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर धार कोठी क्षेत्र के एक गोदाम पर छापा मारकर 10000 से अधिक गर्भपात किट ज़ब्त की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरामद सामग्री की कीमत करीब ₹52 लाख है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई और सप्लाई नेटवर्क व दस्तावेज़ों की जांच जारी है।
read more at Tv9hindi