80 पैसे के इस शेयर को खरीदने की मच गई लूट, कंपनी को हुआ है 217% का तगड़ा प्रॉफिट
एनबी ट्रेड ऐंड फाइनेंस के शेयरों पर बुधवार को 5% का अपर सर्किट लग गया। 80 पैसे का यह शेयर बुधवार को 84 पैसे के स्तर पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों में इस तेज़ी के पीछे मार्च तिमाही के नतीजे हैं। हालिया तिमाही में एनबीई ट्रेड ऐंड फाइनेंस का सालाना नेट प्रॉफिट 217% और रेवेन्यू 92% बढ़ा है।
read more at हिन्दुस्तान


