सीबीआई ने 1994 के ISRO जासूसी केस में 5 लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट
सीबीआई ने 1994 के इसरो जासूसी मामले में अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन को कथित तौर पर फंसाने को लेकर 5 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। रिपोर्ट के मुताबिक, चार्जशीट में केरल के पूर्व डीजीपी समेत 5 अधिकारी शामिल हैं। 2021 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने केरल के पूर्व पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज किया था।
read more at News24 Hindi


