Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अंतिम सांस तक राजस्थान की राजनीति करूंगा: पीएम उम्मीदवार बनने के सवाल पर सीएम गहलोत

short by खुशी / on Friday, 4 August, 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने के सवाल पर कहा है, "मैंने तय किया है कि मैं सिर्फ राजस्थान की राजनीति ही करूंगा।" उन्होंने कहा, "मैंने अंतिम सांस तक राजस्थान की सेवा करने का संकल्प लिया है।" बकौल गहलोत, कांग्रेस से राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।
read more at भाषा