राष्ट्रपति कोविंद व पीएम मोदी ने विजयादशमी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, "दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें नैतिकता, भलाई और सदाचार के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।" वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं।
read more at Twitter


