Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन के पास 2035 तक 1,500 परमाणु हथियार होंगे: पेंटागन रिपोर्ट

short by शिव / on Wednesday, 30 November 2022
अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि चीन के पास 2035 तक 1,500 परमाणु हथियार होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में चीन के पास करीब 200 परमाणु हथियार थे जो 2022 में बढ़कर 400 हो गए। बकौल रिपोर्ट, अगले दशक में चीन का लक्ष्य परमाणु ताकत का आधुनिकीकरण करना है।