Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के बलिया ज़िला अस्पताल में टॉर्च लाइट में रोगियों का किया गया इलाज, वीडियो आया सामने

short by ऋषि राज / on Sunday, 27 July 2025
बलिया (यूपी) ज़िला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में बिजली न होने के कारण टॉर्च की रोशनी में मरीज़ों का इलाज किया गया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी से बिजली और जनरेटर दोनों फेल हो गए। वहीं, मामले में कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी के पास स्वास्थ्य सुधारने की नीयत नहीं है।