मुझे भारतीय क्रिकेट के गुपचुप काम करने के तरीके से दिक्कत है: रोहित पर मांजरेकर
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा के न खेलने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा है, "मुझे भारतीय क्रिकेट के गुपचुप काम करने के तरीके से दिक्कत है।" उन्होंने आगे कहा, "रोहित ऑलटाइम ग्रेट (टेस्ट) नहीं हैं जिनका बाहर होना रहस्यपूर्ण होना चाहिए। विराट कोहली होते तो समझ आता लेकिन रोहित ने तो केवल 60-टेस्ट खेले हैं।"


