Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में तीसरी बार गिरा ₹1710 करोड़ की लागत से बन रहे अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का हिस्सा

short by खुशी / on Saturday, 17 August, 2024
भागलपुर (बिहार) में गंगा नदी पर बन रहे अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक स्लैब शनिवार सुबह पिलर समेत नदी में समा गया जिसकी तस्वीरें-वीडियो सामने आए हैं। इससे पहले अप्रैल-2022 और जून-2023 में भी इस पुल का हिस्सा ढह गया था। करीब ₹1710.77 करोड़ की लागत से बन रहे इस पुल का शिलान्यास 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था।