पंजाब में ईडी ने 'आप' विधायक जसवंत सिंह को मनी लॉन्डरिंग केस में हिरासत में लिया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को अमरगढ़ (पंजाब) से 'आप' विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा को पिछले साल उनके खिलाफ दर्ज मनी लॉन्डरिंग केस में हिरासत में लिया। ईडी ने उन्हें उस समय हिरासत में लिया जब वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। गौरतलब है कि विधायक पर करीब ₹41 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी का आरोप है।
read more at ABP न्यूज़


