विजय शेखर फिर से बनेंगे पेटीएम के एमडी और सीईओ, नियुक्ति को मिली शेयरधारकों की मंज़ूरी
पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरधारकों ने विजय शेखर शर्मा की एमडी और सीईओ के रूप में पुनर्नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है। बकौल कंपनी, 99.67% शेयरधारकों ने शर्मा की पुनर्नियुक्ति के पक्ष में मतदान किया। शेयरधारकों ने बिना किसी वार्षिक वृद्धि के 3 साल के लिए शर्मा का वेतन तय करने के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दी।
read more at Moneycontrol


