छत्तीसगढ़ के जामगांव रेलवे स्टेशन पर 2 मालगाड़ियों के बीच टक्कर, 18 डिब्बे पटरी से उतरे
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले के जामगांव रेलवे स्टेशन पर सोमवार को दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हो गई जिससे कुल 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण दो यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि 6 के मार्ग बदल दिए गए। बकौल अधिकारी, जांच के बाद ही सही कारणों का पता चलेगा।
read more at हिन्दुस्तान


