ऑनलाइन गेम में लाखों हारने के बाद यूपी में नर्सिंग छात्रा ने रची खुद के अपहरण की साज़िश
झांसी (यूपी) में खुद के अपहरण की साज़िश रचने को लेकर 19-वर्षीय नर्सिंग छात्रा व उसके 4 साथी गिरफ्तार हुए हैं। छात्रा ऑनलाइन गेम में ₹2.5 लाख हारी थी जिसकी भरपाई व कर्ज चुकाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। छात्रा ने ₹6 लाख फिरौती मांगते हुए परिवार को वॉट्सऐप पर वीडियो भेजी थी जिसमें उसके हाथ-पैर बंधे थे।
read more at हिन्दुस्तान


