Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मणिपुर में लागू हुआ राष्ट्रपति शासन

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 13 February, 2025
एन बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिन बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। राष्ट्रपति शासन लगाने का निर्णय संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत तब लिया जाता है जब राज्य सरकार संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती है।
read more at X