Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जान जोखिम में डालकर घोटाले को उजागर किया था: मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर व्हिसलब्लोअर

short by मनीष झा / on Monday, 14 April, 2025
₹13,500 करोड़ के पीएनबी घोटाले के आरोपी व भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के बेल्जियम में गिरफ्तार होने पर पीएनबी घोटाले के व्हिसलब्लोअर संतोष श्रीवास्तव ने कहा है, "मैंने अपनी जान को जोखिम में डालकर घोटाले को उजागर किया था।" श्रीवास्तव ने कहा, "चोकसी को जल्द-से-जल्द भारत लाया जाए और करदाताओं का जो भी पैसा उसने ठगा है उससे वसूला जाए।"
read more at ANI