यूपी के शख्स ने ₹1.90 लाख चुराने के बाद पत्नी के साथ की कुल्लू-मनाली की ट्रिप, हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस ने अमरोहा के एक मेडिकल स्टोर संचालक का ₹1.90 लाख से भरा बैग चुराने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए चोरियां करता था और वह 4 जून को रुपए चुराने के बाद पत्नी के साथ कुल्लू-मनाली घूमने चला गया था।
read more at हिन्दुस्तान


