Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्कूल की दीवार ढहने से बंगाल में किशोर की मौत, छात्रों संग झड़प में 7 पुलिसकर्मी हुए घायल

short by खुशी / on Friday, 11 November, 2022
मालदा (पश्चिम बंगाल) में गुरुवार को एक स्कूल के शौचालय की दीवार ढहने से एक 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई व उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद छात्रों व पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई जिसमें करीब 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बकौल पुलिस, मामले में 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।