दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, किए गए आपत्तिजनक पोस्ट
दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय का फेसबुक अकाउंट हैक करने के बाद उससे आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। शैली ने कहा कि वह एक हफ्ते से अपना फेसबुक अकाउंट इस्तेमाल नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने बताया कि 'आप' की सोशल मीडिया टीम ने ज़रूरी कार्रवाई कर उनका अकाउंट रिकवर कर लिया है।
read more at लेटेस्टली


