तलाक पर मुहर लगते ही रिलीज़ हुआ धनश्री का गाना, यूज़र बोले- 'चहल भाई की बायोग्राफी बना डाली'
ऐक्ट्रेस व कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युज़वेंद्र चहल का गुरुवार को तलाक हो गया। गुरुवार को ही धनश्री का नया गाना 'देखा जी देखा मैंने' रिलीज़ हुआ। गाने में ऐक्टर अपनी पत्नी को धोखा दे देता है जिसके बाद ऐक्ट्रेस उसे छोड़कर चली जाती है। एक ऑनलाइन यूज़र ने कहा, "धनश्री ने तो चहल भाई की बायोग्राफी बना डाली।"
read more at हिन्दुस्तान


