8 साल से फर्ज़ी दारोगा बनकर लोगों को चकमा दे रही यूपी की महिला हुई अरेस्ट
उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस ने फर्ज़ी दारोगा बनकर घूम रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान संदेह के आधार पर महिला से पूछताछ करने पर मामला सामने आया। लखनऊ में घरों में केयर टेकर का काम करने वाली महिला ने बताया कि वह बीते 8-वर्षों से वर्दी पहनकर घूम रही थी।
read more at हिन्दुस्तान


