Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताज़ा ख़बरें हिंदी में

दुनिया के सबसे खतरनाक देशों की सूची हुई जारी
short by Anuj / on Tuesday, 13 October, 2026
'Numbeo' के 2026 क्राइम इंडेक्स में पापुआ न्यू गिनी को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया गया है। इसके बाद वेनेज़ुएला, हैती और अफगानिस्तान का स्थान है। दक्षिण अफ्रीका, होंडुरास, त्रिनिदाद और टोबैगो, सीरिया, जमैका और गुयाना शीर्ष 10 देशों की सूची में शामिल हैं। वहीं, अफगानिस्तान और सीरिया इस सूची में शामिल एशिया के दो देश हैं।
read more at NDTV Profit
महिला के ऊपर लेटना और मुंह दबाना रेप का प्रयास नहीं: पटना हाईकोर्ट
short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 13 October, 2026
पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी महिला के ऊपर लेटने व उसका मुंह दबाने और पेनिट्रेशन की कोशिश नहीं किए जाने को रेप का प्रयास नहीं माना जाएगा। न्यायाधीश संदीप कुमार की अदालत ने 2013 की दोषसिद्धि के खिलाफ दायर एक अपील को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए कहा कि यह कृत्य महिला की लज्जा भंग करना है।
ममता बनर्जी पर चाकू से किया गया हमला
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 13 October, 2026
पुलिस को भेजे गए ईमेल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मंगलवार को कोलकाता स्थित उनके आवास पर तनिष्ठा साहा नामक नशे की आदी महिला ने चाकू से हमला कर दिया। टीएमसी नेता साकेत गोखले ने ईमेल का स्क्रीनशॉट साझा किया है। शिकायतकर्ता ने Z-प्लस सुरक्षा के बावजूद आरोपी के ममता तक पहुंचने पर सवाल उठाए।
खाने के तेल को ज़हर बना देती हैं 3 गलतियां, डॉक्टर ने दी चेतावनी
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 13 October, 2026
एक इंस्टाग्राम वीडियो में डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके ने खाने के तेल को ज़हर बनाने वाली 3 गलतियां बताई हैं। सालुंके ने प्लास्टिक की थैली या बोतल में तेल रखने, तेल को सीधी धूप के संपर्क में रखने और तेल को बार-बार या अधिक गर्म करने का ज़िक्र किया। उन्होंने रिफाइंड तेल का इस्तेमाल नहीं करने का सुझाव दिया।
'खैरात में कुछ नहीं मिला है', रणजी मैच में शतक जड़ने के बाद जडेजा; RR ने किया रिऐक्ट
short by Anuj / on Tuesday, 13 October, 2026
रवींद्र जडेजा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर हैशटैग 'earnit' के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, "खैरात में कुछ नहीं मिला है।" उनकी पोस्ट को शेयर कर 'आरआर' ने लिखा, "अपने बलबूते पर बना ये हीरा है 💎।" जडेजा ने रणजी में सौराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में शतक जड़ा व 3 विकेट लिए।
read more at Instagram
भारत ने लद्दाख के नक्शे में 28 जगहों के नाम जोड़ने पर चीन की आपत्ति पर दी प्रतिक्रिया
short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 13 October, 2026
भारत ने चीन के बयान 'हमने लद्दाख को कभी मान्यता नहीं दी' और 'लद्दाख के नक्शे में 28 जगहों के नाम जोड़ने पर आपत्ति जताए जाने' पर प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा, "लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और चीनी पक्ष के कितने भी इनकार करने से इस स्थापित तथ्य को बदला नहीं जा सकता।"
read more at MEA
TVS परिवार में उत्तराधिकार पर चल रहे घमासान पर बिलियनेयर श्रीनिवासन की बेटी ने दी प्रतिक्रिया
short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 13 October, 2026
TAFE की वाइस चेयरमैन लक्ष्मी वेणु ने कहा कि उन्हें न्यूज़ रिपोर्ट्स से पता चला कि उनके पिता बिलियनेयर वेणु श्रीनिवासन और उनके भाई TVS मोटर के एमडी सुदर्शन वेणु ने TVS का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। बकौल लक्ष्मी, वह 18 महीनों से उत्तराधिकार के मुद्दे पर अपने पिता से बातचीत शुरू करने में विफल रही हैं।
20 या 21 अक्टूबर, किस दिन मनाया जाएगा दशहरा?
short by Anuj / on Tuesday, 13 October, 2026
द्रिक पंचांग के अनुसार, भारत के अधिकांश हिस्सों में दशहरा मंगलवार (20 अक्टूबर 2026) को मनाया जाएगा। हालांकि, पश्चिम बंगाल में विजयादशमी बुधवार 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस बार तारीख को लेकर असमंजस इसलिए है क्योंकि दशमी तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 12:50 बजे शुरू होकर 21 अक्टूबर को दोपहर 2:11 बजे समाप्त हो रही है।
जर्मनी जा रहे विमान ने भेजा हाईजैकिंग का अलर्ट; रेडियो में खराबी को बताया गया वजह
short by Anuj / on Tuesday, 13 October, 2026
ग्रीस-जर्मनी जा रही फ्लाइट ने अधिकारियों को हाईजैक के संकेत वाला ‘7500’ कोड भेजा जिसके बाद नूर्नबर्ग एयरपोर्ट पर आपात स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद पायलट से रेडियो के ज़रिए संपर्क नहीं हो सका और वह जवाब भी नहीं दे रहा था। बाद में एयरलाइन ने घटना के लिए रेडियो में आई तकनीकी खराबी को ज़िम्मेदार ठहराया।
read more at Reuters
UP में प्रेग्नेंट नाबालिग की जान से खिलवाड़, झोलाछाप ने अर्बाशन में निकाल दी छोटी आंत
short by / on Tuesday, 13 October, 2026
यूपी के बस्ती ज़िले में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा साढ़े 5 महीने की गर्भवती नाबालिग का अबॉर्शन करते हुए उसकी लगभग पूरी छोटी आंत निकालने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान पेशाब की थैली और बच्चेदानी फट गई है। गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सर्जरी के बाद किशोरी ICU में लाइफ सपोर्ट पर है।
read more at Livehindustan
Load More