हिजाब उतारने के लिए कहे जाने पर यूपी में 10वीं की 4 मुस्लिम छात्राओं ने छोड़ दी परीक्षा
जौनपुर (यूपी) में सोमवार को हिजाब उतारकर परीक्षा देने के लिए कहे जाने पर 10वीं कक्षा की 4 मुस्लिम छात्राओं ने हिंदी का पेपर छोड़ दिया। एक छात्रा के पिता ने कहा कि हिजाब में प्रवेश नहीं मिला तो वह आगे भी बेटी को परीक्षा देने नहीं भेजेगा। बकौल केंद्र व्यवस्थापक, छात्राएं नियम मानने से इनकार कर खुद लौट गईं।
read more at हिन्दुस्तान


