Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मानहानि के एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने उद्धव ठाकरे, आदित्य व संजय राउत को भेजा समन

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 28 March, 2023
दिल्ली हाईकोर्ट ने मानहानि के मामले में शिंदे गुट के नेता राहुल रमेश शेवाले की याचिका पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत को समन भेजा है। दरअसल, शिंदे गुट पर ₹2,000 करोड़ में धनुष-बाण चुनाव चिह्न खरीदने का आरोप लगाए जाने के खिलाफ शेवाले ने मानहानि का केस किया था। अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी।