Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

112 दवाइयां क्वॉलिटी टेस्ट में हुईं फेल, सरकार ने जारी की सूची

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 24 October, 2025
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने बेस्टो कफ सिरप को नकली दवा के रूप में वर्गीकृत किया है। इसके अलावा निर्माताओं के नाम व बैच के साथ सितंबर महीने की 112 दवाओं की सूची जारी की है जो क्वॉलिटी टेस्ट में फेल हो गईं। इनमें एल्बेंडाज़ोल, एमोक्सिसिलिन, पैंटोप्राज़ोल, डाइक्लोफेनाक सोडियम व पेरासिटामोल और फोलिक एसिड की दवाएं शामिल हैं।