Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हर भारतीय को ₹46,715 मिलने का मेसेज वॉट्सऐप पर हुआ वायरल, सरकार ने दी प्रतिक्रिया

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 1 March 2025
वॉट्सऐप पर एक लिंक के साथ एक मेसेज वायरल हुआ है जिसमें दावा किया जा रहा है कि वित्त मंत्रालय हर भारतीय को ₹46,715 देगा और लिंक के ज़रिए लोगों से निजी जानकारियां मांगी जा रही हैं। सरकार के पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे फर्ज़ी बताया और कहा, "वित्त मंत्रालय ने ऐसी किसी आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं की है।"