यूपी विधानसभा की कार्यवाही की नियमावली में 65 साल बाद बदलाव करने का मसौदा हुआ पेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही की नियमावली में 65 साल बाद पहली बार बदलाव करने का मसौदा विधानसभा में पेश किया गया है। इसे मंज़ूरी मिलने पर सदस्यों द्वारा सदन में मोबाइल/झंडे/तख्ती/बैनर/हथियार आदि लेकर जाना प्रतिबंधित होगा। इसके अलावा सदन में दस्तावेज़ फाड़ने, लॉबी में ज़ोर से बात करने, स्पीकर की ओर पीठ दिखाकर खड़े होने/बैठने पर भी रोक रहेगी।
read more at हिन्दुस्तान


