Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

T20I में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले कप्तान बनें UAE के वसीम, रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड

short by रुखसार अंजुम / on Tuesday, 2 September, 2025
यूएई क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद वसीम टी20I में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने शारजाह (यूएई) में खेली जा रही टी20I ट्राई सीरीज़ में अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ 6 छक्के लगाकर यह उपलब्धि हासिल की और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने अब तक 110 छक्के लगाए हैं।