मेसी की पीएसजी ने रोनाल्डो के नेतृत्व वाली रियाद सीज़न को 5-4 से हराया
पीएसजी ने किंग फहद इंटरनैशनल स्टेडियम (रियाद) में खेले गए दोस्ताना मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेतृत्व वाली रियाद सीज़न को 5-4 से हरा दिया है। पीएसजी के लिए लियोनेल मेसी और किलियन एमबाप्पे समेत 5 खिलाड़ियों ने एक-एक गोल किए। वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रियाद सीज़न के लिए दो गोल किए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।


