पीएम मोदी ने 'पीएम रोज़गार सृजन कार्यक्रम' समेत 3 योजनाओं की नई विशेषताओं की शुरुआत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में 'उद्यमी भारत' कार्यक्रम में कहा, "भारत का एक्सपोर्ट लगातार बढ़े...इसके लिए देश के एमएसएमई सेक्टर का सशक्त होना ज़रूरी है।" पीएम ने इस दौरान 'एमएसएमई प्रदर्शन में सुधार तथा तेज़ी' (आरएएमपी), 'पहली बार के एमएसएमई निर्यातकों का क्षमता निर्माण' (सीबीएफटीई) और 'प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम' (पीएमईजीपी) की नई विशेषताओं की शुरुआत की।
read more at ABP न्यूज़


