Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक दिन में 97% चढ़ गया इस कॉमिक बुक कंपनी का शेयर, निवेशक हुए मालामाल

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 14 August, 2025
अमेरिकी कंपनी वेबटून एंटरटेनमेंट इंक के शेयरों में बुधवार को भारी तेज़ी देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 97% तक उछल गए। यह तेज़ी कंपनी के वॉल्ट डिज़्नी के साथ साझेदारी के एलान के बाद आई। इस समझौते के तहत डिज़्नी ब्रैंड के 100 रीफॉर्मेटेड कॉमिक्स वेबटून के इंग्लिश-लैंग्वेज ऐप पर अलग सेक्शन में पब्लिश किए जाएंगे।