गायिका लता मंगेशकर के निधन पर बॉलीवुड ने जताया शोक
गायिका लता मंगेशकर के निधन की खबर पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने शोक जताया है। मनोज बाजपेयी ने लिखा, "संगीत की दुनिया का स्वर्ण युग...समाप्त हो गया।" बकौल अक्षय कुमार, "ऐसी आवाज़ को कोई कैसे भूल सकता है...उनके निधन से गहरा दुख हुआ।" वहीं, अजय देवगन ने लिखा, "हम कितने भाग्यशाली थे कि हम लताजी के गाने सुनकर बड़े हुए।"


