दिग्गज अभिनेत्री और काजोल की मां तनुजा अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज
दिग्गज अभिनेत्री और काजोल की मां तनुजा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक सूत्र ने 'पीटीआई' से कहा, "तनुजा को देर रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब उनकी सेहत में सुधार है।" दरअसल, तनुजा को रविवार शाम उम्र-संबंधी समस्याओं के चलते मुंबई के जुहू स्थित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
read more at News18 हिंदी


