इज़रायल की संसद हुई भंग, देश में 4 साल से भी कम समय में 5वीं बार होंगे चुनाव
इज़रायली सांसदों ने गुरुवार को संसद भंग करने का फैसला किया जिसके बाद देश में नए चुनाव 1 नवंबर को होंगे। अब इज़रायली प्रधानमंत्री (देश में सबसे कम समय तक पद पर रहने वाले) नफटाली बेनेट की जगह विदेश मंत्री यायिर लैपिड कार्यवाहक पीएम होंगे। गौरतलब है, इज़रायल में 4 साल से भी कम समय में 5वीं बार चुनाव होंगे।
read more at Reuters


