पिछले सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 का बाज़ार पूंजीकरण ₹1.65 लाख करोड़ घटा
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 का बाज़ार पूंजीकरण कुल ₹1,65,180 करोड़ घटा जिनमें सर्वाधिक नुक्सान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ है। एसबीआई का मूल्यांकन ₹34,984 करोड़ घटकर ₹7,17,584 करोड़ रह गया। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन ₹27,830 करोड़ घटकर ₹5,61,329 करोड़ और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का मूल्यांकन ₹22,057 करोड़ घटकर ₹17,15,498 करोड़ रह गया।
read more at Moneycontrol हिंदी


