आईपीएल के सबसे युवा करोड़पति सूर्यवंशी को बिहार CM ने किया सम्मानित
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर आईपीएल में सबसे कम उम्र के करोड़पति बने 13-वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की और उन्हें शॉल देकर सम्मानित किया है। इस दौरान सूर्यवंशी के पिता संजीव के अलावा उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। राजस्थान रॉयल्स ने सूर्यवंशी को ₹1.1 करोड़ में खरीदा है।
read more at लेटेस्टली


